ऑपरेशन सिंदूर
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ताज़ा रिपोर्ट में यह सामने आया है कि पाकिस्तान की नौसेना, भारतीय मिसाइलों के खौफ से इतनी दहशत में आ गई थी कि उसने अपने वॉरशिप कराची के नौसैनिक अड्डे से हटाकर ईरान बॉर्डर के पास छिपा दिए। इस खुलासे की पुष्टि अमेरिकी स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी मैक्सार द्वारा जारी सैटेलाइट तस्वीरों से हुई है।
पाकिस्तानी नेवी क्यों हुई दहशत में ?
रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई में सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। इस जवाबी हमले से पाकिस्तान इतना घबरा गया कि उसने अपनी नौसेना के वॉरशिप सुरक्षित रखने के लिए कराची से हटाकर ग्वादर के पश्चिमी हिस्से में शिफ्ट कर दिए। यह इलाका ईरान की सीमा से महज 100 किलोमीटर दूर है।
सैटेलाइट तस्वीर से खुलासा :
मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा जारी सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि पाकिस्तानी नेवी ने अपने युद्धपोतों को कराची पोर्ट से हटाकर व्यावसायिक टर्मिनलों और ग्वादर पोर्ट पर तैनात कर दिया। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह पाकिस्तान की कमजोरी और डर को उजागर करता है। भारत की कड़ी सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना को समझ आ गया था कि भारतीय मिसाइलें उनके वॉरशिप को आसानी से निशाना बना सकती हैं।
भारतीय सेना का प्रहार और पाकिस्तान की घबराहट :
6 और 7 मई की रात भारतीय सेना ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। इस दौरान पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकाने पूरी तरह तबाह कर दिए गए। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय शहरों को टारगेट करने की नाकाम कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा तंत्र ने इसे नाकाम कर दिया। नतीजतन, पाकिस्तान पूरी तरह दहशत में आ गया और उसने अपनी नेवी को सुरक्षित जगह पर छिपाने में ही भलाई समझी।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
रक्षा विशेषज्ञों की राय :
एक वरिष्ठ रक्षा विश्लेषक का कहना है कि यह घटना पाकिस्तान की सैन्य तैयारी की असली पोल खोलती है। युद्ध जैसे हालात में पाकिस्तान को अपने ही पड़ोसी देश ईरान की सीमा के पास शरण लेनी पड़ी। यह दिखाता है कि भारत की सैन्य शक्ति किस हद तक प्रभावी और डर पैदा करने वाली है।
आतंकवाद पर कड़ा वार :
विशेषज्ञों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान की हार का प्रतीक है। भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद भी आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन हर बार भारतीय सैनिकों ने उन्हें नाकाम किया और कई आतंकियों को मार गिराया।
Editorial

Editorial

Next Story