Mumbai Rains Red Alert! रेड अलर्ट के बाद स्कूल-कॉलेज बंद
आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बरसात के बाद मौसम विभाग ने कई जिलों में Mumbai Rains Red Alert जारी कर दिया है। इस अलर्ट का मतलब है कि आने वाले समय में मौसम की स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
48 घंटे तक Mumbai Rains Red Alert :
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मुंबई और ठाणे में Mumbai Rains Red Alert घोषित किया है। सोमवार सुबह जारी बुलेटिन के मुताबिक, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
स्कूल और कॉलेज बंद :
छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सोमवार (18 अगस्त 2025) को दोपहर के सत्र में सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है। साथ ही बीएमसी कमिश्नर ने सभी आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
लोकल ट्रेनें और यातायात प्रभावित :
बारिश का सबसे बड़ा असर मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों पर पड़ा है। कई रूट पर ट्रैक पर पानी भर जाने से ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। मानखुर्द, गोवंडी, कुर्ला और तिलक नगर जैसे स्टेशनों पर पानी भर गया है। हालांकि, BEST बस सेवाओं में फिलहाल बदलाव नहीं किया गया है।
सड़क यातायात पर भी बारिश ने कहर ढाया है। कुर्ला, सायन, हिंदमाता, अंधेरी, परेल, किंग्स सर्कल और एलबीएस रोड जैसे इलाकों में घुटनों तक पानी जमा हो गया है। इसके चलते भारी जाम लग गया और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हाई टाइड का खतरा :
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार शाम को मुंबई के समुद्र में 3.18 मीटर ऊंचा हाई टाइड आ सकता है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि लोग समुद्र किनारे न जाएं, वरना खतरा बढ़ सकता है।
राज्य सरकार और पुलिस की तैयारी :
आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि राज्य की स्थिति पर लगातार समीक्षा की जा रही है। मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति है। मुंबई पुलिस ने भी एक्स (Twitter) पर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि शहर के कई इलाकों में जलभराव और दृश्यता कम होने की वजह से दिक्कतें बढ़ रही हैं। पुलिस ने नागरिकों से गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने और आपात स्थिति में 100/112/103 पर कॉल करने की अपील की है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
रिकॉर्ड तोड़ बारिश :
16 अगस्त को मुंबई उपनगरों में रिकॉर्ड 244.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो पिछले 13 वर्षों में अगस्त महीने की तीसरी सबसे बड़ी एक-दिन की बारिश है। कुल मिलाकर, Mumbai Rains Red Alert के बीच मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में जनजीवन ठप हो गया है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं, लोकल ट्रेनें प्रभावित हैं और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन लगातार अलर्ट पर है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षित रहें और केवल ज़रूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
Editorial

Editorial

Next Story