Stock Market Today
Stock Market Today: वस्तु एवं सेवा कर (GST) में प्रस्तावित सुधारों का असर सोमवार (18 अगस्त 2025) को शेयर बाजार पर साफ तौर पर देखने को मिला. घरेलू निवेशकों के उत्साह और विदेशी संस्थागत निवेशकों की सक्रियता के चलते बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में जबरदस्त उछाल आया. सेंसेक्स 676.09 अंक यानी 0.84% चढ़कर 81,273 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी-50 भी 245.65 अंक यानी 1.02% उछलकर 24,876.95 पर पहुंच गया.
मारुति और ऑटोमोबाइल सेक्टर को सबसे बड़ा फायदा :
Stock Market Today की बड़ी हाइलाइट ऑटो सेक्टर रहा. सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी का शेयर 8.94% की तेजी के साथ सबसे बड़े गेनर के रूप में सामने आया. वहीं हुंडई मोटर इंडिया का शेयर भी 8.45% चढ़ा. बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी कंपनियों ने भी मजबूती दिखाई. इसके उलट आईटीसी, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली.
वाहन खंड का इंडेक्स 4.26% तक उछल गया, जो जीएसटी सुधारों से मिलने वाले संभावित लाभ की ओर इशारा करता है. दरअसल, सरकार ने जीएसटी दरों को सरल बनाने के लिए दो-स्तरीय संरचना (5% और 18%) का प्रस्ताव रखा है, साथ ही कुछ वस्तुओं पर 40% की विशेष दर लागू करने पर भी विचार चल रहा है.
ब्रोकिंग हाउसेज ने बताया तेजी का कारण :
जियोजीत इन्वेस्टमेंट के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि Stock Market Today की तेजी का मुख्य कारण जीएसटी सुधार प्रस्ताव हैं, जिनसे निवेशकों का भरोसा और सेंटिमेंट मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिका और रूस के राष्ट्रपतियों की बैठक ने भले ही भू-राजनीतिक तनाव कम न किया हो, लेकिन निवेशकों को एक सकारात्मक संकेत जरूर मिला.
रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजित मिश्रा ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, सोवरन रेटिंग अपग्रेड और टैक्स रिफॉर्म ने मिलकर सोमवार को बाजार को मजबूती दी.
एशियाई और वैश्विक बाजार का हाल :
Stock Market Today के साथ ही एशिया के अन्य बाजारों में भी मिश्रित रुझान देखने को मिला. जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट हरे निशान में बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान में रहे. यूरोपीय बाजार दोपहर के कारोबार में गिरावट के साथ थे. वहीं, अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को नुकसान में बंद हुए थे.
ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.62% बढ़कर 66.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 1,926.76 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी, लेकिन सोमवार को घरेलू निवेशकों की भारी खरीदारी से बाजार में मजबूती बनी रही.
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल ?
विशेषज्ञों का मानना है कि Stock Market Today की तरह मंगलवार को भी घरेलू बाजार सकारात्मक रह सकता है. हालांकि, जीएसटी सुधारों पर मंत्रिसमूह की 20-21 अगस्त को होने वाली बैठक के नतीजे निवेशकों के लिए अहम होंगे. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक बाजार के संकेत भी कल की चाल तय करेंगे.
Editorial

Editorial

Next Story