CP Radhakrishnan : राधाकृष्णन के अनुभव से देश को फायदा होगा; पीएम मोदी
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में NDA उम्मीदवार CP Radhakrishnan को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। महाराष्ट्र के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता राधाकृष्णन ने रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव और जनसेवा का लंबा सफर आने वाले समय में राष्ट्र के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

दिल्ली पहुंचते ही हुआ जोरदार स्वागत :
दिल्ली एयरपोर्ट पर CP Radhakrishnan का जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें रिसीव करने के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचे थे। एनडीए की ओर से राधाकृष्णन के नाम की घोषणा भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद रविवार (17 अगस्त 2025) को की गई। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति चुनाव की दिशा अब और साफ हो गई है।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी लंबी जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करेगा। वे जिस समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ काम करते आए हैं, वही ऊर्जा आने वाले कार्यकाल में भी राष्ट्रहित में देखने को मिलेगी।”
तमिलनाडु में जमीनी स्तर पर काम :
पीएम मोदी ने आगे कहा कि CP Radhakrishnan ने हमेशा हाशिये पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने तमिलनाडु में जमीनी स्तर पर व्यापक काम किया है और अपनी विनम्रता व समर्पण के कारण उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिला है। मोदी ने कहा कि एनडीए परिवार ने सही निर्णय लिया है और यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
विपक्ष से समर्थन की उम्मीद :
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों से भी आग्रह है कि वे NDA उम्मीदवार CP Radhakrishnan का समर्थन करें। नड्डा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है और राधाकृष्णन जैसे अनुभवी नेता का चुनाव उपराष्ट्रपति पद के लिए होना राष्ट्रहित में है।
राधाकृष्णन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और लंबे समय तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वे दो बार कोयंबटूर से सांसद रह चुके हैं और हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर कार्यरत थे। उनकी छवि एक साफ-सुथरे और जमीनी नेता की रही है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि एनडीए ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर विपक्ष को चौंकाने की रणनीति अपनाई है।
Editorial

Editorial

Next Story