Airtel Network Down
Airtel Network Down : देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel Network Down की समस्या से जूझ रही है. सोमवार (18 अगस्त 2025) को अचानक मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट ठप हो जाने से लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली-NCR, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में एयरटेल के मोबाइल नेटवर्क ठप हो गए, जिससे कॉलिंग और इंटरनेट सर्विस पर असर पड़ा.
Airtel ने खुद स्वीकारा नेटवर्क आउटेज :
सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें बढ़ने के बाद Airtel ने खुद Airtel Network Down की पुष्टि की. कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि फिलहाल तकनीकी गड़बड़ी के चलते मोबाइल नेटवर्क प्रभावित है और तकनीकी टीम इसे ठीक करने में जुटी हुई है. Airtel ने ग्राहकों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया और भरोसा दिलाया कि सेवाएं जल्द ही बहाल कर दी जाएंगी.
कॉलिंग पूरी तरह ठप, इंटरनेट पर भी असर :
कई यूजर्स ने शिकायत की कि उनके मोबाइल पर नेटवर्क सिग्नल तो दिखाई दे रहा है, लेकिन कॉलिंग पूरी तरह ठप है. न कॉल लग रही है और न ही रिसीव हो रही है. वहीं, मोबाइल इंटरनेट बंद होने से सोशल मीडिया, ऑनलाइन पेमेंट और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को परेशानी उठानी पड़ी. हालांकि राहत की बात यह रही कि Airtel की ब्रॉडबैंड और Wi-Fi सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं.

डाउन डिटेक्टर पर 3,500 से ज्यादा शिकायतें :
ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के मुताबिक शाम 4:30 बजे तक 3,500 से ज्यादा यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई कि Airtel Network Down है. इनमें से 68% शिकायतें कॉलिंग से जुड़ी थीं, 16% मोबाइल इंटरनेट और 15% नेटवर्क सिग्नल से संबंधित थीं. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि उनके पास 5G प्लान होने के बावजूद केवल 4G नेटवर्क मिल रहा है और डेटा भी कट रहा है.
सबसे ज्यादा असर दिल्ली-NCR में :
Airtel Network Down का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-NCR में देखा गया, जहां हजारों यूजर्स ने ट्विटर और फेसबुक पर अपनी शिकायतें साझा कीं. इसके अलावा मुंबई, जयपुर, कानपुर, अहमदाबाद, सूरत और हैदराबाद से भी भारी संख्या में यूजर्स ने नेटवर्क ठप होने की शिकायत की.
तकनीकी गड़बड़ी मानी जा रही वजह :
हालांकि कंपनी ने नेटवर्क डाउन होने की असली वजह स्पष्ट नहीं की है, लेकिन टेलीकॉम एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह समस्या किसी तकनीकी गड़बड़ी, फाइबर कट या अचानक बढ़े नेटवर्क लोड की वजह से हो सकती है.
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
यूजर्स ने जताई नाराजगी :
सोशल मीडिया पर #AirtelNetworkDown ट्रेंड करने लगा और हजारों यूजर्स ने कंपनी पर सवाल उठाए. कई लोगों ने कहा कि इस तरह की बार-बार आने वाली समस्या से उन्हें ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग्स और डिजिटल ट्रांजैक्शन में काफी दिक्कत झेलनी पड़ी.
Airtel Network Downकी इस समस्या ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि भारत में टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को कितना मजबूत बनाया गया है. हालांकि Airtel ने जल्द ही सेवाएं सामान्य करने का आश्वासन दिया है, लेकिन बार-बार होने वाली इस तरह की गड़बड़ियों ने यूजर्स की परेशानी जरूर बढ़ा दी है.
Editorial

Editorial

Next Story