लालू परिवार में राजनीतिक पारी; तेज प्रताप का बड़ा कदम
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज (शुक्रवार) शाम 5 बजे अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। हाल ही में पिता लालू यादव ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था और परिवार से भी अलग कर दिया था। अब तेज प्रताप अपने राजनीतिक भविष्य की नई राह तय करने वाले हैं, जिससे बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव है।

बिहार चुनाव में नई चुनौती :
तेज प्रताप वर्तमान में हसनपुर से विधायक हैं और 2015 से 2020 तक महुआ से विधायक रह चुके हैं। इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक माहौल गरम है और पार्टी से बाहर किए जाने के बाद तेज प्रताप नई पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं।
क्यों हुई थी घर-परिवार से दूरी ?
पूरा विवाद तेज प्रताप की निजी जिंदगी से जुड़ा है। पहले से उनका ऐश्वर्या राय से तलाक का केस चल रहा है और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ रिश्ते में होने का खुलासा किया था। इस खुलासे के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया।
लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा था -
“ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष को कमजोर करता है। अतः उसे पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।”
अनुष्का यादव भी होंगी साथ ?
नई पार्टी की खबर के बीच चर्चा है कि अनुष्का यादव भी तेज प्रताप की नई राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सियासी गलियारों में इस संभावना को लेकर चर्चा तेज है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्या बदलेंगे बिहार की सियासत के समीकरण ?
तेज प्रताप के इस कदम से बिहार की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। आरजेडी से अलग होकर नई पार्टी खड़ी करना उनके लिए चुनौती भी होगी और अवसर भी। फैंस और समर्थकों को अब शाम 5 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का बेसब्री से इंतजार है।
Editorial

Editorial

Next Story