3 फिल्में लेकिन 4 बार पर्दे पर; प्रभास का मास्टरस्ट्रोक खुला
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी है। हाल के वर्षों में ‘साहो’, ‘राधे श्याम’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों की फ्लॉप परफॉर्मेंस से उनकी लोकप्रियता पर सवाल खड़े हुए थे, लेकिन अब अभिनेता एक बार फिर अपने स्टारडम का सबूत देने को तैयार हैं। अगले साल प्रभास लगातार तीन बड़ी फिल्मों के साथ स्क्रीन पर लौटेंगे—और दर्शकों को वे चार बार नजर आएंगे।
कौन-कौन सी हैं प्रभास की आने वाली फिल्में ?
पहली फिल्म ‘द राजा साब’, जिसकी रिलीज़ डेट पहले 5 दिसंबर 2025 तय थी, अब 9 जनवरी 2026 कर दी गई है।
दूसरी बड़ी फिल्म ‘सालार पार्ट 2’, जो ‘सालार’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
तीसरी फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ है, जिसमें प्रभास अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसका सीक्वल इस साल के अंत तक शूटिंग शुरू कर अगले साल रिलीज़ होगा।
चौथी बार पर्दे पर कैसे दिखेंगे प्रभास ?
‘आदिपुरुष’ की असफलता का दाग मिटाने और अपने पुराने करिश्मे को वापस पाने के लिए एस. एस. राजमौली ने एक बड़ा सरप्राइज अनाउंस किया है—‘बाहुबली: द एपिक’। इसमें ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ को मिलाकर एक नई एडिटेड कट के रूप में पेश किया जाएगा। यह मेगा फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी, जो बाहुबली फ्रेंचाइज़ी के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में फैंस के लिए खास तोहफा है।
फैंस में जबरदस्त उत्साह :
‘बाहुबली: द एपिक’ का रनटाइम 5 घंटे 27 मिनट का होगा और इसे लेकर फैंस सोशल मीडिया पर पहले से ही एक्साइटेड हैं। कई फैंस का मानना है कि इसे प्रभास के जन्मदिन 23 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ किया जाना चाहिए ताकि बॉक्स ऑफिस पर और भी बड़ा धमाका हो सके।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्या मिटेगा ‘आदिपुरुष’ का दाग ?
पिछले कुछ समय से प्रभास की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन ‘बाहुबली: द एपिक’ के साथ-साथ तीन नई फिल्मों की रिलीज़ से प्रभास एक बार फिर अपनी खोई चमक वापस पाने की कोशिश में हैं। फैंस को उम्मीद है कि ये चारों मौके उन्हें पुराने ‘बाहुबली’ वाले प्रभास से फिर रूबरू कराएंगे।
Next Story