Virat-Anushka Embrace Spiritual Path; Video Goes Viral
5/13/2025 12:48:17 PM
भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इसके अगले ही दिन, मंगलवार को विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। यह कपल श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय तक रुका और आध्यात्मिक चर्चा की। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तीसरी बार प्रेमानंद महाराज के दरबार में :
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे हों। 2023 में पहली बार विराट ने उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद जनवरी 2025 में दोनों बच्चों के साथ आशीर्वाद लेने आए थे। अब यह कपल तीसरी बार संत महाराज की शरण में पहुंचा है, जो उनके आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है।
अनुष्का का इमोशनल पोस्ट :
विराट के रिटायरमेंट के बाद अनुष्का शर्मा ने एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा,
"लोग रिकॉर्ड और मील के पत्थर की बात करेंगे, लेकिन मुझे आपके वे आंसू याद रहेंगे जो आपने कभी नहीं दिखाए। वो संघर्ष जो किसी ने नहीं देखा और क्रिकेट के प्रति आपका अटूट समर्पण। आपने इस अलविदा के हर पल को सच्चे दिल से कमाया है।"
फैंस में वायरल हो रहा वीडियो :
वृंदावन से सामने आए वीडियो में विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दोनों बेहद साधारण लिबास में शांत और विनम्र मुद्रा में दिखे। फैंस इस वीडियो को देखकर एक बार फिर इस कपल की सादगी और आध्यात्मिकता की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढे :
Editorial

Editorial

Next Story