✕
इशाक डार की फिर गीदड़भभकी; बोले सीजफायर टूटेगा अगर..
By EditorialPublished on
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में सीजफायर को लेकर समझौता हुआ है, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बार फिर भारत के खिलाफ गीदड़भभकी देते..

x
5/13/2025 3:12:45 PM
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में सीजफायर को लेकर समझौता हुआ है, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बार फिर भारत के खिलाफ गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि अगर सिंधु जल संधि का मसला हल नहीं हुआ तो सीजफायर का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।
CNN को इंटरव्यू में दी धमकी :
CNN को दिए इंटरव्यू में इशाक डार ने कहा,"अगर सिंधु जल विवाद नहीं सुलझा तो इसे 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा और सीजफायर की कोई अहमियत नहीं बचेगी।" पाकिस्तान इससे पहले भी कई बार इसी तरह की धमकियाँ दे चुका है, जिनमें परमाणु हमले की बात भी शामिल रही है। लेकिन हर बार भारत की सख्ती ने पाकिस्तान की बौखलाहट को उजागर किया है।
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को करारा झटका :
हाल ही में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। पाकिस्तान ने खुद माना कि इस जवाबी कार्रवाई में 11 जवान मारे गए और 70 से ज्यादा घायल हुए। इस मिशन ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है।
आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी का दौरा, पाक को करारा जवाब :
पाकिस्तान ने हाल ही में आदमपुर एयरबेस को उड़ाने का झूठा दावा किया था। इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचकर जवानों से मुलाकात की। पीएम का यह दौरा पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने इससे पहले आतंकवाद पर भी पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी थी।
सीमा पर बढ़ी सख्ती, भारत नहीं करेगा बर्दाश्त :
भारत ने साफ कर दिया है कि वह सीमा पर किसी भी तरह की नापाक हरकत बर्दाश्त नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर तोड़ने की कोशिशों पर भारतीय सेना ने हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
