मुख्य अतिथि द्वारा खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जा रहा है।

हिंगणघाट में भारतीय जनता युवा मोर्चा और पैसिफिक क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भव्य दिवसरात्रि ‘लेदर बॉल आमदार चषक 2026’ क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 12 नवंबर को आयोजित किया गया। 12 नवंबर से 25 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कई नामचीन क्रिकेट टीमों और खिलाड़ियों की भागीदारी रहेगी। उद्घाटन समारोह में विधायक समीर कुणावार, कृषि उपज मंडी समिति के सभापति एडवोकेट सुधीर कोठारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुणावार ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से संवाद किया और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और कौशल साबित करने का अवसर मिलता है। साथ ही युवाओं में खेल भावना, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने को प्रोत्साहन मिलता है।

विधायक कुणावार ने प्रतियोगिता के भव्य आयोजन के लिए क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों और आयोजकों की सराहना करते हुए प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

12 नवंबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में कार्यसम्राट विधायक समीर कुणावार, कृषि उपज बाजार समिति के सभापति एडवोकेट सुधीर कोठारी, गिमा टेक्सटाइल के प्रशांतबाबू मोहता, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री आकाश पोहाने, भाजपा विधानसभा प्रमुख संजय डेहने, डॉ. उमेश तुलसकर, हिंगणघाट नगरपालिका के उपाध्यक्ष निलेश ठोंबरे, भाजपा शहर अध्यक्ष भूषण पिसे, शाकीर खान पठाण, स्टार प्रचारक राकेश शर्मा, नगर परिषद स्वास्थ्य सभापति संजय माडे, पार्षद बंटी वाघमारे, भाजपा ग्रामीण तालुका अध्यक्ष विनोद विटाळे, पार्षद दिनेश वर्मा, कैलास भोयर, पार्षद धनंजय बकाने, पार्षद रवि रोहनकर, विश्व हिंदू परिषद के शरद कोणप्रतिवार, देवा वाघमारे, शंकर मुंजेवार, रितेश बुलानी, विवेक गिरधर और हिंगणघाट शहर के थाना प्रभारी अनिल राऊत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष भी शामिल हुए।

12 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाली आमदार चषक 2026 प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन के साथ ही हिंगणघाट में क्रिकेट मुकाबलों का सिलसिला शुरू हो गया है।

Tags: