तस्वीर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की शुभकामनाएं देते भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दीपावली के पावन पर्व को लेकर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।

भेंट के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री को त्योहार की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Tags: