सकीट बाल विकास परियोजना में टीएचआर फीडिंग में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 61 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अगस्त माह का मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं।

विभागीय कार्रवाई के तहत सभी 61 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय तत्काल रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई टीएचआर फीडिंग में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने के बाद की गई है।

इसके साथ ही अनुपूरक पोषाहार के दुरुपयोग की स्थिति में मानदेय से वसूली की चेतावनी भी दी गई है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में हड़कंप मच गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश के बाद सकीट बाल विकास परियोजना में टीएचआर फीडिंग को लेकर विभागीय स्तर पर सख्ती सामने आई है। 61 कार्यकत्रियों का अगस्त माह का मानदेय रोकने की कार्रवाई को विभाग की ओर से लापरवाही के खिलाफ उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट:-विकास दुबे

Tags: