तस्वीर में एटा में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान एक पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी और उसमें मौजूद कलाकार दिखाई दे रहे हैं।

एटा में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई की 195वीं जन्म जयंती के अवसर पर मंगलवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।



शोभायात्रा में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड समेत जनपद के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। शिकोहाबाद रोड से शुरू हुई शोभायात्रा जीटी रोड होते हुए जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हाल तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।



                       रानी अवंतीबाई की जयंती समारोह को लेकर शहर में उत्साह का माहौल रहा। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। शिकोहाबाद रोड से जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हाल तक निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

रिपोर्ट:-विकास दुबे/एटा/9528126943

Tags: