मिर्जापुर: ADG जोन नवीन अरोड़ा ने मां विंध्यवासिनी धाम में किया दर्शन-पूजन
वाराणसी जोन के ADG नवीन अरोड़ा ने सपरिवार अनुष्ठान पूरा कर हवन-पूजन किया और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
तस्वीर में ADG नवीन अरोड़ा परिवार संग मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए।
मिर्जापुर। प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में शुक्रवार को ADG जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा सपरिवार पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। दर्शन-पूजन तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा ने कराया। इस दौरान ADG ने धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की और मातहतों से व्यवस्थाओं को परखा।
मंदिर परिसर में ADG जोन वाराणसी के पहुंचने पर श्रद्धालुओं के बीच भी विशेष उत्साह देखने को मिला। बताया गया कि ADG जोन वाराणसी का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। दर्शन-पूजन के उपरांत आचार्य अनुपम एवं विनय महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान का हवन-पूजन संपन्न कराया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
हवन के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। वैदिक मंत्रों और हवन की आहुतियों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद आचार्यों ने ADG एवं उनके परिवार को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद ADG जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा ने धाम की धार्मिक महत्ता और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। धार्मिक अनुष्ठान के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए जाने से धाम में व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान रहा।