तस्वीर में कासगंज के मोहनपुरा हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई मैक्स पिकअप और ट्रक के पास पुलिस अधिकारी मुआयना करते हुए नजर आ रहे हैं।

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के करीब 04:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के जनपद करौली से तीर्थनगरी सोरोंजी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घायलों में सात बच्चे, आठ महिलाएं और आठ पुरुष बताए गए हैं।

हादसा शिवा इंटर कॉलेज, ग्राम कांतोर के सामने मोहनपुरा हाईवे पर हुआ। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। कासगंज के डीएम और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया।



हादसे के संबंध में कासगंज के एसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि मैक्स पिकअप को भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, थाना हिण्डौन, जनपद करौली, राजस्थान चला रहा था। वहीं ट्रक को आरिफ निवासी ग्राम सरकाना पोस्ट अंधेरी ड्योरी, थाना ब्यावर सदर, तहसील मसूदा, जिला ब्यावर, राजस्थान चला रहा था। ट्रक शाहजहाँपुर से मुर्गी का दाना लेकर जयपुर जा रहा था।

हादसे में घायल भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, थाना हिण्डौन, जनपद करौली, राजस्थान; हेमंत पुत्र राजेश, उम्र करीब 16 वर्ष, निवासी ग्राम रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान; रामजीत पुत्र तेजराम, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, थाना हिण्डौन, जनपद करौली, राजस्थान; रवींद्र पुत्र रामचंद्र, निवासी रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान; कविता पत्नी उमेश, निवासी हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान; तेजराम पुत्र रामखिलाड़ी, उम्र करीब 60 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान; और नेकराम पुत्र रामभरोसे, उम्र करीब 60 वर्ष, निवासी गाजीपुर खावदा, थाना महुआ, जनपद दौसा, राजस्थान शामिल हैं।

इसके अलावा सपना पत्नी गौतम, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान; सीमा पत्नी रवींद्र, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान; चंद्रबान पुत्र नेहरू, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान; राजकुमारी पत्नी रामजीत, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, थाना हिण्डौन, जनपद करौली, राजस्थान; अंजली पत्नी मनीष, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी रेवई, थाना महुआ इब्राहिमपुर, जनपद करौली, राजस्थान; वंदना पत्नी चंद्रबान, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, थाना हिण्डौन, जनपद करौली, राजस्थान; रीना पत्नी करमवीर, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी सलेमपुर कला, जनपद भरतपुर, राजस्थान; मयंक पुत्र राजेश, उम्र करीब 14 वर्ष, निवासी ग्राम रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान; लक्ष्य पुत्र रवींद्र, उम्र करीब 10 वर्ष, निवासी रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान; चिराग पुत्र उमेश चंद्र, उम्र करीब 05 वर्ष, निवासी रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान; रियांस पुत्र उमेश चंद्र, उम्र करीब 02 वर्ष, निवासी रेवई, जनपद करौली, राजस्थान; नैतिक पुत्र रवींद्र, उम्र करीब 12 वर्ष, निवासी रेवई, थाना हिण्डौन सिटी, जनपद करौली, राजस्थान; प्रियांश पुत्र उमेश, उम्र करीब 03 वर्ष, निवासी रेवई, जनपद करौली, राजस्थान; विमलेश पत्नी नेहरू, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान; काना पुत्र चंद्रबान, उम्र करीब 02 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान; और रामचंद्र भान पुत्र नेहरू, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान घायल हुए हैं।



हादसे में घायल उमेश, प्रेम और नेहरू को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान उमेश पुत्र बबलू, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम रेवई, जनपद करौली, राजस्थान; नेहरू पुत्र रामखिलाड़ी, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान; और प्रेम पत्नी तेजराम, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान के रूप में हुई है।

हादसे में घायल नैतिक, प्रियांश, भूपेन्द्र, वंदना, अंजलि, रीना, रंजित, भावना और हेमंत को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का जिला अस्पताल कासगंज में उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। मोहनपुरा हाईवे पर तड़के हुए इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और 23 लोग घायल हुए हैं।

Tags: