10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद; कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

कन्नौज के गुरसहायगंज में 10 हजार के इनामी गैंगस्टर तस्लीम को पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Update: 2026-07-27 07:50 GMT

तस्वीर में उत्तर प्रदेश पुलिस के दो जवान एक पकड़े गए आरोपी के दाएं और बाएं खड़े हैं, जबकि आरोपी अपने दोनों हाथों में एक कागज में लिपटा सामान थामे हुए पुलिस बैनर के सामने खड़ा है।

कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के वांछित और 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान थाना कोतवाली कन्नौज पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान रौतामई गल्ला गोदाम, रामाश्रम रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने हल्का बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तस्लीम पुत्र कल्लू निवासी हम्मालीपुरा, थाना कोतवाली कन्नौज, उम्र करीब 45 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके विरुद्ध थाना कोतवाली कन्नौज में मु0अ0सं0 373/2026, धारा 3(1) गैंग0 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

बरामदगी के आधार पर गुरसहायगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 371/2026, धारा 3/25 ए एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गुरसहायगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अबस्थी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी और अवैध असलहा बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Tags:    

Similar News