तिर्वा, कन्नौज। उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र की भखरा ग्राम पंचायत के हीरापुर्वा गांव में भाजपा नेता और ग्राम पंचायत अधिकारी के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में भाजपा नेता विकास राजपूत, जो मंडल महामंत्री बताए जा रहे हैं, ग्राम पंचायत अधिकारी को कथित तौर पर धमकाते और सपा का एजेंट बताते नजर आ रहे हैं।

आरोप है कि भाजपा नेता विकास राजपूत ने ग्राम पंचायत अधिकारी को “आदमियों से ब्लॉक भर देने” तक की धमकी दी। बताया जा रहा है कि यह मामला बीडीओ की मौजूदगी में हुआ, जहां भाजपा नेता ने ग्राम पंचायत अधिकारी को जमकर हड़काया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है और प्रशासनिक स्तर पर होने वाली कार्रवाई को लेकर लोगों की नजरें टिकी हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि यूथ इंडिया नहीं करता है। मामले को लेकर अभी तक कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक स्तर पर इस प्रकरण में क्या कार्रवाई होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

Tags: