हापुड़ जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बैठक करते न्यायिक अधिकारी।

हापुड़ में 12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,89,956 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 5,10,72,596 रुपये का सेटलमेंट हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ अजय कुमार सिंह प्रथम के कुशल निर्देशन में किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ अजय कुमार सिंह प्रथम ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा का पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ श्री गुरप्रीत सिंह बावा, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, हापुड़ श्री पीयूष पाण्डेय, अपर जिला जज/पोक्सो एक्ट द्वितीय/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री अवनीश कुमार राय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ डॉ. ब्रह्मपाल सिंह, अपर जिला जज-प्रथम हापुड़ श्री हनी गोयल, अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम) प्रथम हापुड़ श्री ज्ञानेन्द्र सिंह यादव, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट हापुड़ श्री यज्ञेश चन्द्र पाण्डेय, अपर जिला जज द्वितीय हापुड़ श्री शेष बहादुर निषाद, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम हापुड़ श्रीमति मिताली गोविंद राव, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय द्वितीय श्री विरेश चन्द्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड़ श्री सौरभ कुमार वर्मा तथा समस्त न्यायालयों के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में केनरा बैंक हापुड़ के मुख्य प्रबन्धक (एलडीएम) श्री आशीष सक्सैना, बार अध्यक्ष श्री देवेन्द्र नवादा, विद्वान अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, बैंक अधिकारीगण तथा वादकारीगण भी उपस्थित रहे।

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ अजय कुमार सिंह प्रथम ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जिन मामलों का निस्तारण होता है, उनमें दोनों पक्षकारों की जीत होती है और किसी का नुकसान नहीं होता। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जनपद हापुड़ के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बैंक अधिकारीगण, समस्त वादकारियों और पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रबंधन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, हापुड़ श्री अवनीश कुमार राय की देखरेख में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ डॉ. ब्रह्मपाल सिंह द्वारा किया गया।

अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री अवनीश कुमार राय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 5,037 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश अजय कुमार सिंह प्रथम द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, हापुड़ श्री पीयूष पाण्डेय द्वारा 42 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें 06 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए न्यायालय कक्ष से विदा किया गया तथा कुल 12 मामलों में वादीगण को संपूर्ण भरण-पोषण धनराशि प्राप्त कराई गई।

पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ श्री गुरप्रीत सिंह बावा ने 26 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 2,09,35,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज प्रथम, हापुड़ श्री हनी गोयल ने 02 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 1,000 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला जज विशेष पोक्सो अधिनियम, हापुड़ श्री ज्ञानेन्द्र सिंह यादव ने 04 वादों का निस्तारण किया और 12,000 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

अपर जिला जज विशेष एससी/एसटी अधिनियम श्री यज्ञेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा 07 वादों का निस्तारण किया गया तथा 2,500 रुपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज द्वितीय हापुड़ श्री शेष बहादुर निषाद द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज पोक्सो अधिनियम द्वितीय हापुड़ श्री अवनीश कुमार राय ने 290 वादों का निस्तारण किया।

अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम श्रीमति मिताली गोविंद राव ने 06 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 3,000 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सौरभ कुमार वर्मा ने 3,354 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया, जिसमें 2,25,030 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

अपर सिविल जज (सीडि.) प्रथम श्री आदित्य जायसवाल ने 61 वादों का निस्तारण किया तथा 3,700 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (सीडि.) त्वरित न्यायालय श्री सुनील शेखर ने 160 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 20,22,876 रुपये का सेटलमेंट किया गया और 1,510 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

सिविल जज (जू.डि.) प्रथम, हापुड़ सुश्री जागृति प्रथम ने 16 वादों का निस्तारण किया। सिविल जज (जू.डि.) द्वितीय, हापुड़ सुश्री प्रतिभा शुक्ला ने 33 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 2,50,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया तथा 11,800 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सुश्री साधना सिंह ने 202 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 8,20,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया तथा 7,850 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू.डि.) प्रथम/न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति पिंकी वर्मा ने 101 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 14,20,270 रुपये का सेटलमेंट किया गया तथा 9,000 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

अपर सिविल जज (जू.डि.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर श्री पंकज कुमार द्वितीय ने 313 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 3,340 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना श्री दीपक गौतम ने 45 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 400 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

सिविल जज (जू.डि.) त्वरित न्यायालय द्वितीय श्रीमति आभा ने 131 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 12,20,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया तथा 8,700 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू.डि.) त्वरित न्यायालय प्रथम श्रीमति शैली सरण ने 141 वादों का निस्तारण किया, जिसमें 70,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया तथा 14,050 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि जनपद हापुड़ के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 5,037 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें कुल 2,84,67,596 रुपये का सेटलमेंट हुआ। विभिन्न बैंकों द्वारा नियत 350 वादों में से विभिन्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन के 167 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इन मामलों में 2,26,05,000 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ, जिसमें 75,24,000 रुपये की धनराशि नगद प्राप्त हुई।

जनपद के राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 2,84,752 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद में कुल 2,89,956 यानी दो लाख नबासी हजार नौ सौ छप्पन मामलों का निस्तारण हुआ और 5,10,72,596 रुपये यानी पाँच करोड़ दस लाख बहात्तर हजार पांच सौ छयानवे रुपये का सेटलमेंट किया गया।

लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ. ब्रह्मपाल सिंह ने समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, बैंक अधिकारीगण, पीएलवी तथा समस्त कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया।

Tags: