जहांगीरपुर-खुर्जा-जेवर रोड पर एसएल फार्म हाउस के निकट गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे में बुजुर्ग के दांत टूट गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मोटरसाइकिल सवार को चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

घायल बुजुर्ग की पहचान जहांगीरपुर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी अमीरों के रूप में हुई है। वह मजदूरी करने के लिए महाराजा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा में बैंड के लिए आए थे। इसी दौरान जेवर की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में उनके दांत टूटने के बाद मोटरसाइकिल सवार को चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल, घायल अमीरों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Tags: