हापुड़ के जिला अस्पताल में सैफी सेवा फाउंडेशन के चेयरमैन निजामुद्दीन सैफी (बाएं से तीसरे) और अन्य पदाधिकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह को स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करते हुए।

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में सैफी सेवा फाउंडेशन रजि. की ओर से जिला अस्पताल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था ने जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) डॉ. राजेश सिंह को स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार निजामुद्दीन सैफी ने किया।

सम्मान समारोह के दौरान डॉ. राजेश सिंह ने सैफी सेवा फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी संस्थाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं, जो बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज के लोगों को प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने का सराहनीय कार्य करती हैं।

इस गरिमामय अवसर पर समाज सेवा, चिकित्सा और विधि क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें सैफी सेवा फाउंडेशन के कानूनी सलाहकार एडवोकेट यामीन सैफी, हापुड़ बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव संदीप त्यागी, डिप्टी डी.टी.ओ. डॉ. के. के. शर्मा और डॉ. पवन सिंगल (ट्रेनिंग) शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सैफी सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी जनहित और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। संस्था की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ सर्व समाज के प्रति सम्मान और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Tags: