एटा में तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि, धान और बाजरा की फसल को नुकसान की आशंका
जनपद एटा में अचानक आंधी-बारिश के साथ गिरे बड़े ओले, खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलों पर मंडराया संकट।
तस्वीर में तेज आंधी और बारिश के बीच झुकते हुए पेड़ दिखाई दे रहे हैं।
एटा। जनपद एटा में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज आंधी के बाद बारिश के साथ आसमान से बड़े आकार के ओले गिरने लगे। अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पककर खड़ी धान और बाजरा की फसल पर ओलावृष्टि का खतरा मंडराने लगा है।
आंधी के बाद हुई ओलावृष्टि से जनपद में हलचल मच गई। किसानों की महीनों की मेहनत पर मौसम की मार पड़ने की आशंका है। बारिश के साथ बड़े आकार के ओले गिरने से खेतों में तैयार खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
जनपद एटा में मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान और बाजरा की फसल पककर खेतों में खड़ी है। ऐसे में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका के बीच किसानों की निगाहें मौसम पर टिकी हैं। कुदरत के इस बदले मिजाज से किसानों की महीनों की मेहनत पर संकट खड़ा हो गया है।