एटा में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, डीएम ने रैली को दिखाई हरी झंडी
एटा में 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
एटा कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम एम. अरुन्मोली ने आज सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत यातायात नियमों की शपथ दिलाई।
एटा में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 16 नवंबर से सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
जनपद में 16 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
शुभारंभ कार्यक्रम में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल सकती है।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से जागरूकता गतिविधियां संचालित करें। उन्होंने अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक यातायात नियमों का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया।
पखवाड़े के तहत प्रचार वाहनों, जागरूकता रैलियों और अन्य जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान में विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा उपायों और जिम्मेदारी के साथ वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उप संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अब्दुल कादिर, ट्रैफिक पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
16 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस सड़क सुरक्षा पखवाड़े के माध्यम से जनपद में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।