विद्या निकेतन सायरा में भव्य कावड़ यात्रा, शिव जयकारों से गूंजा नगर
सायरा के विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में भव्य कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हनुमान टेकरी शिव मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था हुई।
तस्वीर में विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी सायरा के मार्ग से कावड़ यात्रा निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
सायरा। विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय, सायरा में भगवान शिव की आराधना और विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति भाव जागृत करने के उद्देश्य से भव्य कावड़ यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित की गई। कावड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कावड़ यात्रा का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से हुआ। प्रबन्ध समिति सचिव श्री माँगी लाल जी ने पुष्पवर्षा कर यात्रा को रवाना किया। इसके बाद कावड़ यात्रा विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए हनुमान टेकरी स्थित शिव मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल भैया-बहिनों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए।
आयोजन के दौरान श्री त्रिभुवन व्यास, श्री गणेश लोहार, श्री दलपत सिंह, श्री मोती लाल एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने विद्यार्थियों के साथ कावड़ यात्रा में सहभागिता की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
हनुमान टेकरी स्थित शिव मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात सभी भैया-बहिनों एवं विद्यालय परिवार के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।
भोजन व्यवस्था में सहयोग करने वाले भामाशाह श्री लक्ष्मण सिंह जी राव, श्री पृथ्वी सिंह जी एवं श्री गोपाल सिंह जी का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, सेवा, सहयोग एवं संस्कारों की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन भगवान शिव के जयघोष के साथ हुआ।
हर हर महादेव! बोल बम!
ॐ नमः शिवाय!