खेरवाड़ा के श्री महाकाल धाम कारछा में पहली बार पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन बुधवार से किया जाएगा। संत-महात्माओं के शुभ आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस कथा को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां की हैं।

कथा प्रवक्ता राधेश्याम व्यास ने बताया कि सेवायत सोहनलाल औदित्य के निर्देशन में कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन कथा व्यास तिलकेश जोशी द्वारा किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक श्री महाकाल धाम कारछा में होगा। कथा के दौरान भगवान शिव के स्वरूप, उनकी महिमा तथा भक्तों के प्रति उनकी कृपा का वर्णन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में श्री महाकाल धाम कारछा पहुंचकर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने और आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। पांच दिवसीय यह धार्मिक आयोजन बुधवार से शुरू होकर श्रद्धालुओं के लिए भगवान शिव की महिमा और कथा श्रवण का अवसर प्रदान करेगा।

Tags: