मावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलीचढ़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह श्रीमती हेम लता धाकड़ पत्नी अशोक कुमार धाकड़ ने विद्यालय परिवार को बड़ी लोहे की अलमारी सप्रेम भेंट की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक भारतीय ने बताया कि स्वर्गीय श्रृंगार बाई धाकड़ पत्नी स्वर्गीय सुंदरलाल धाकड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमती हेम लता धाकड़ ने विद्यालय के लिए यह अलमारी भेंट की। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं स्टाफ गण के सदस्य लाड कुंवर जीनगर, सुनीता मीणा, कालू सिंह राजपूत, लीला कुमारी खटीक आदि उपस्थित रहे।

पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय को दी गई यह भेंट विद्यालय परिवार के लिए उपयोगी साबित होगी।

Tags: