श्रावण मास में खैरवाड़ा के श्री गणेश मंदिर में विशेष शृंगार, मंत्रोच्चार और मोदक प्रसादी का आयोजन

श्रावण मास के अवसर पर खैरवाड़ा, न्याबत स्थित श्री गणेश मंदिर में मुख्य पुजारी गुरुदेव कृष्णगोपाल जोशी के सानिध्य में भगवान श्री गणेश का विशेष शृंगार किया गया। महंत भारत भूषण ने मंत्रोच्चार कर प्रवचन दिए तथा श्रद्धालुओं को मोदक प्रसादी वितरित की गई।

Update: 2026-07-31 11:43 GMT

तस्वीर में बाएं से मुख्य पुजारी गुरुदेव कृष्णगोपाल जोशी और दाएं महंत भारत भूषण खैरवाड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा के पास खड़े हैं।

खैरवाड़ा, न्याबत स्थित श्री गणेश मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर मुख्य पुजारी गुरुदेव कृष्णगोपाल जोशी के सानिध्य में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का विशेष शृंगार किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश को रेशमी लाल वस्त्र, मुकुट, बड़े कुंडल, सिंदूर, दुर्वा घास तथा गेंदे और गुड़हल के पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया।

कार्यक्रम के दौरान महंत भारत भूषण ने "ॐ गं गणपतये नमः" एवं "ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा" मंत्रों का सर्वलोक हिताय जप किया। अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के साथ श्री गणेश की आराधना करने से विशेष पुण्य, बुद्धि, सुख-समृद्धि तथा सभी प्रकार की विघ्न-बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को मोदक प्रसादी का वितरण किया गया। अलसुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। श्रावण मास के इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश का विशेष शृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

Tags:    

Similar News