गोराणा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के साथ नजर आ रहे हैं।

ग्राम पंचायत गोराणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोराणा में 26 सितंबर 2026 को 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग का समापन समारोह आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्गों की कुल 90 टीमों ने भाग लिया। इनमें 17 वर्षीय वर्ग की 41 टीमें और 19 वर्षीय वर्ग की 49 टीमें शामिल रहीं।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष उदयपुर रघुवीर सिंह मीणा रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हिरा लाल डरागी ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राम लाल गाडरी मौजूद रहे।

विशिष्ट अतिथियों में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष झाड़ोल प्रवीण सर्णोत, 2018 विधानसभा झाड़ोल के विधानसभा प्रत्याशी सुनील भजात, वरिष्ठ नेता अमर सिंह झाला, झाड़ोल के उप प्रधान मोहब्बत सिंह राणावत, ओबीसी प्रदेश महासचिव राजस्थान सोहन जी तेली, भंवर सिंह जी पंवार, सुरेंद्र सिंह पंवार पूर्व लेम्पस अध्यक्ष गोराणा, ठा. सा. ऋषि राज सिंह पंवार, कमलेश पटेल ओबीसी जिला अध्यक्ष उदयपुर, डा. रंजीत जैन जिला महासचिव कांग्रेस, लक्ष्मी नारायण जी पुरोहित जिला मंत्री कांग्रेस, ललित शर्मा जिला परिषद सदस्य, रोशन जी मेहता लेम्पस अध्यक्ष गोराणा, जेना देवी पूर्व प्रधान प. स. फलासिया, सदन देवी पूर्व प. स. झाड़ोल, शंकर जी पालीवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सुरेश जी पंडिया पूर्व युवा अध्यक्ष, जसवंत सिंह झाला, नारायण जी वडेरा, कालू लाल खेडेरा सरपंच देवास, कन्हैया लाल गाडरी, मेहद्र लोहार, दयालाल तेली, रूप लाल तेली, भीम राज तेली, गोपाल पालीवाल, अम्बा लाल पालीवाल, रमेश मेहता, मगन जी पालीवाल, पुष्कर लाल डामोर, भगवती लाल तेली, सुन्दर जी कटेरिया, ललित सिंह, राहुल कोठरी, लालु राम और कैलाश खड़ा मौजूद रहे।

समारोह में झाड़ोल के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोरध्वज जी व्यास, मुख्य प्रधान निर्णायक जसवन्तसिंह जी पंवार शा0 शि0, पवनसिंह जी पंवार शा0शि0, कन्हैयालाल जी कटेरिया प्रशासक और कैलाश कटेरिया भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली समस्त टीमों और टीम प्रभारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

समापन समारोह में 17 एवं 19 वर्षीय दोनों आयु वर्गों के अंतिम मैच में अमृत तुलसी एकेडमी कानोड़ की टीम विजेता रही।

समापन कार्यक्रम का संचालन शंकर सिंह जी पंवार और रोशनलाल गायरी ने किया। अंत में आभार शि. वी. पूर्व देहात जिला मंत्री श्री रमेश जी मेहता ने व्यक्त किया। 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की कुल 90 टीमों की भागीदारी के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

Tags: