ऋषभदेव में जमीन विवाद पर पुलिस की कार्रवाई, अनधिकृत प्रवेश व गाली-गलौज के दो मामले दर्ज

ऋषभदेव थाना पुलिस ने जमीन विवाद में अनधिकृत प्रवेश और गाली-गलौज के आरोपों पर दो मामले दर्ज किए, जांच शुरू

Update: 2026-08-01 08:14 GMT

ऋषभदेव थाना पुलिस ने जमीन विवाद से जुड़े दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में पुलिस ने जमीन में अनधिकृत प्रवेश कर गाली-गलौज करने के आरोपों पर कार्रवाई की है।

पहले प्रकरण में पीपली ए निवासी लक्ष्मण पुत्र गंगा मीणा ने रिपोर्ट दी, जिस पर भगवाना पुत्र नानजी, राजू पुत्र भगवाना, हीरा पुत्र भगवाना, देवी पत्नी राजू तथा मेरा पुत्र लाला (सभी निवासी पंडेरी फला, पीपली ए) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल शंकर को सौंपी गई है।

वहीं, दूसरे प्रकरण में सामदर निवासी धन्नजी पुत्र वेसात मीणा की रिपोर्ट पर मुंडादरा निवासी रमेश पुत्र मणिलाल मीणा के विरुद्ध जमीन में प्रवेश कर गाली-गलौज करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 329(3) एवं 352 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दूसरे प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक मुकेश को सौंपी गई है।

पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन विवाद से जुड़े इन मामलों में पुलिस आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News