तस्वीर में राणावाड़ा गांव के ग्रामीण और वन कर्मी घास के बाड़े से रेस्क्यू किए गए बड़े अजगर को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

बावलवाड़ा उपतहसील क्षेत्र के राणावाड़ा में बुधवार सुबह घास के बाड़े में अजगर दिखाई देने से लोगों में हलचल मच गई। अजगर कालू सिंह पुत्र सरदार सिंह के घर पर घास के बाड़े में दिखाई दिया। सुबह करीब 6 बजे नजर आए अजगर की सूचना वाल सिंह ने कातरवास वन चौकी पर दी।

सूचना मिलने पर वनरक्षक पन्नालाल खोखरिया ने कातरवास कलां निवासी स्नेक मित्र व समाजसेवी अमृत कटारा से संपर्क किया। इसके बाद अमृत कटारा और पन्नालाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू के बाद अजगर को खुणादरी के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। समय पर सूचना मिलने और रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने से अजगर को सुरक्षित जंगल में पहुंचाया जा सका।

Tags: