प्रजापति समाज की मासिक बैठक में वार्षिक कार्ययोजना पर मुहर, 17 अगस्त को होगा श्रेयेश्वर महादेव का अभिषेक

मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक में वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी मिली। 7 अगस्त को वृक्षारोपण और 17 अगस्त को श्रेयेश्वर महादेव अभिषेक का आयोजन होगा।

Update: 2026-08-03 07:38 GMT

तस्वीर में दरौली स्थित श्रीयादे मंदिर परिसर में प्रजापति समाज के लोग 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक रविवार, 2 अगस्त 2026 को दरौली स्थित श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत “एक पेड़ मां के नाम” हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौखला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत (घासा) रहे, जबकि अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमलाल प्रजापत माल कि टूस ने की। मुख्य अतिथि ने समाजजनों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

महामंत्री डी.सी. प्रजापत (बिठौली) ने बताया कि बैठक में नवनिर्मित श्रीयादे मंदिर रख्यावल के निर्माण कार्य तथा आय-व्यय का ब्यौरा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसका अवलोकन कर समाज द्वारा पुष्टि की गई।

बैठक में समाज की वार्षिक कार्ययोजना को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके तहत चिकित्सा शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता, जिला सम्मेलन, चिंतन एवं संस्कार शिविर, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, श्रीयादे जयंती, रक्तदान शिविर, श्रीयादे मेला तथा ध्वजा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 7 अगस्त 2026 को श्रीयादे मंदिर परिसर, रख्यवाल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की गई।

बैठक के दौरान भामाशाह प्रेमलाल प्रजापत माल कि टूस ने 17 अगस्त 2026, सोमवार को श्रेयेश्वर महादेव जी का अभिषेक, भजन संध्या एवं स्नेहभोज के आयोजन की घोषणा की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दलाजी इंटाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल इंटाली, देवीलाल सराय, अंबालाल नवानिया, शंकरलाल, रामलाल बागथल, उदयलाल भटेवर, लच्छीराम, धनराज भलो का गुड़ा, दीपचंद, गोवर्धन घासा, गमेंरलाल, मांगीलाल, कोषाध्यक्ष रामलाल दरौली, मांगीलाल, रूपलाल ढावा, नाथूलाल खेड़ी, मदनलाल, भगवानलाल साकरोदा, खेमराज, शंकरलाल सराय, मदनलाल, प्रकाश भटेवर, कन्हैयालाल बिछड़ी, बाबूलाल धौलीमंगरी, मांगीलाल, बाबूलाल, लोगरलाल इंटाली, गोरधन शीशवी, गणेशलाल, भगवानलाल, जगदीश, ओंकार लाल, कैलाश, शंकरलाल, उमेश सहित बड़ी संख्या में प्रजापति समाज बंधु उपस्थित रहे। बैठक में समाज के संगठनात्मक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आगामी कार्यक्रमों पर सहमति बनाते हुए उन्हें निर्धारित समयानुसार आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Tags:    

Similar News