झाड़ोल के बीड़ा में सीएम भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल, ग्रामीणों संग किया पारंपरिक भोजन

झाड़ोल के बीड़ा में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित किया और जनजातीय परिवार के साथ पारंपरिक भोजन कर संस्कृति की सराहना की।

Update: 2026-08-03 08:28 GMT

उदयपुर जिले के झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीड़ा में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, किसान (अन्नदाता) और महिलाओं के समग्र उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आमजन से प्राप्त सुझावों को राज्य बजट में भी शामिल किया गया है तथा ग्राम विकास चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विकास को नई दिशा दी जा रही है।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वालर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि स्कूली बच्चों ने गैर नृत्य के माध्यम से उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलाकारों और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

ग्राम विकास चौपाल के उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री प्रेम तावड़ के निवास पर ग्रामीणजनों के साथ पारंपरिक भोजन किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय संस्कृति की सादगी, आत्मीयता और अपनापन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यही हमारी सांस्कृतिक विरासत की सबसे बड़ी पहचान है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News