तस्वीर में बाएं से दाएं सेन्संई नीलमणि, सेन्सुइ दीपक और राष्ट्रीय सीलमबम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रहर्ष जैन।   

ऋषभदेव के प्रहर्ष जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उदयपुर के आलोक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र प्रहर्ष ने पंजाब के अमृतसर में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित सीलमबम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रहर्ष की इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही उदयपुर स्थित आलोक स्कूल, उनके निवास लेक गार्डन और ऋषभदेव में हर्ष का माहौल छा गया। उनकी सफलता पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रहर्ष वीएस एकेडमी में सेन्संई नीलमणि और सेन्सुइ दीपक के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर प्रहर्ष ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा का परिचय दिया है।

Tags: