खेरवाड़ा, न्यागांव तहसील के पहाड़ा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। महुवाल निवासी विपिन चंद्र पिता रमणलाल परमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर को बिचला फला सरेरा क्षेत्र में आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।

रिपोर्ट में महुवाल निवासी रामलाल पिता लक्ष्मण, संजय पिता लक्ष्मण तथा लक्ष्मण पिता धर्मा के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं।

थानाधिकारी राजेश मीणा के निर्देशन में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कालू लाल कर रहे हैं। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags: