तस्वीर में विकास पब्लिक स्कूल खेरवाड़ा के कक्षा कक्ष में नीले रंग की यूनिफॉर्म पहने हुए विद्यार्थी गौ विज्ञान सामान्य ज्ञान परीक्षा देते हुए दिखाई दे रहे हैं।   

खेरवाड़ा। स्थानीय विकास पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, गौ-सेवा एवं गौ-संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गौ विज्ञान एवं अनुसंधान सामान्य ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा प्रभारी राजीव व्यास ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में गौ माता के प्रति प्रेम, आदर, करुणा एवं सेवा भाव विकसित करना है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को गाय के वैज्ञानिक, आर्थिक, पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि गाय भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को पंचगव्य के उपयोग तथा जैविक खेती में गौवंश की भूमिका के बारे में भी जानकारी मिली।

विद्यालय प्रबंधक हरेश जोशी ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी विकसित करती हैं। परीक्षा के सफल आयोजन पर विद्यालय स्टाफ ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Tags: