मावली ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष सिराज मोहम्मद, कोरो इंडिया प्रोजेक्ट के दलाराम मीणा और अन्य ग्रामीण चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।   

मावली। ग्रासरूट नेतृत्व लीडरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत मावली ग्रामीण विकास संस्थान के साझे में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दलित अधिकारों, महिला हिंसा, घरेलू हिंसा और आवासीय भूमि के पट्टे से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कोरो इंडिया प्रोजेक्ट से दलाराम मीणा ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और सामाजिक कुरीतियों को रोकने के साथ नशामुक्ति को लेकर कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने इन मुद्दों पर कार्य करने का आह्वान किया।

ग्रामीण विकास संस्थान मावली के अध्यक्ष सिराज मोहम्मद ने दोनों कार्यकर्ताओं से फील्ड में लोगों की समस्याओं को हल करने तथा लोगों के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बंसलिया से संजना कुवर ने मंडप गांव में दलितों के पट्टे नहीं बनाए जाने का मुद्दा उठाया। वहीं खरतना गांव की प्रेरक कविता कुमावत ने शराब पीने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।

संस्था की कोषाध्यक्ष मंजू रैगर ने गांवों में लोगों के मुद्दों पर कार्ययोजना बनाने और उन मुद्दों को सरकार के माध्यम से सरल करने पर जोर दिया। बैठक में सामाजिक समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए फील्ड स्तर पर कार्य करने और संबंधित मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

Tags: