तस्वीर में फलीचढ़ा स्कूल परिसर में शिक्षक और बच्चे कार्यक्रम के दौरान बैठे हुए दिख रहे हैं।

मावली क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचढ़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती राजस्थान सरकार के आदेशानुसार हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया।

प्रधानाचार्य आलोक भारतीय ने बताया कि दोनों महान पुरुषों की जयंती से सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, धैर्य तथा समाज सुधार में अहम भूमिका की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर देश का विकास करना है।

प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने भारत माता की जय के घोष के साथ कहा कि महान पुरुषों के बताए आदर्श, शिक्षा और मार्गदर्शन पर चलकर शिक्षा से संस्कारवान बनते हुए अनुशासन में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की अभिव्यक्ति खोज, बाल केंद्रित शिक्षा और मातृ भाषा में समन्वय स्थापित किया जा सकता है। सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए और उन्हें सभी महान पुरुषों की जीवनी को अपने जीवन में उतारकर विकसित भारत का सपना पूरा करना चाहिए।

उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले बाल गोपाल को शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु और प्रीति कौर द्वारा पेन वितरित किए गए। विद्यालय के सभी स्टाफ गण और विद्यालय परिवार ने भारत को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कहा गया कि हमारा स्वच्छ भारत ही विकासशील देश है।

कार्यक्रम में सभी बच्चों ने महान पुरुषों के जीवन और आदर्शों पर अपने मन की बात और अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इस दौरान प्रधानाचार्य आलोक भारतीय, शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, लाड कुंवर चौहान, लीला खटीक, सुनीता मीणा, लहरी लाल जाट, फतेह लाल यादव, राहुल नुवाल, सुनील अटल, कालू सिंह राजपूत, राजेश कुमार सालवी, काजल श्रीमाली, रक्षा वर्मा, देवीलाल जाट, महेश कुमार लूनिया, प्रीति कौर, राधेश्याम जाट, प्रीतम आदि विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन लहरी लाल जाट ने किया।

Tags: