तस्वीर में खेरवाड़ा के पीएम श्री विद्यालय छाणी में स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की वेशभूषा में नजर आ रहे छात्र.

खेरवाड़ा। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छाणी में गांधी एवं शास्त्री जयंती तथा पीएम श्री गतिविधियों के तहत अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वेश-भूषा, आशुभाषण तथा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को दोनों महान व्यक्तित्वों के जीवन, विचारों एवं योगदान से परिचित कराया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जयकृष्ण रावल ने विद्यार्थियों से गांधीजी एवं शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भरत कुमार मीणा ने किया।

इस अवसर पर नितिन जैन, विनोद कुमार मीणा, डिंपल परमार, बंसीलाल मेघवाल, ख्याति शर्मा, धनपाल मेघवाल, मनीषा मीणा, प्रियंका मीणा, नवीनतारा फनात, पवन मेहता, बबली परमार, सीता भील, हितेश सालवी, तन्मय लबाना, शंकर लाल सालवी, ज्योति मेहता, अशोक पटेल, नमन जोशी एवं नेहा आचार्य सहित विद्यालय के विद्यार्थी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Tags: