तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयाखोला के शिक्षक और छात्र महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर नजर आ रहे हैं।

फलासिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयाखोला में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्या उर्मिला मीणा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, प्रार्थना एवं देशभक्ति कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भावना के संदेश से अवगत कराया गया। साथ ही, विद्यार्थियों को स्वच्छ विद्यालय और स्वच्छ समाज का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में अध्यापिका ऋतु नागर, सिद्धि जैन, प्रेमलता कटारा, मानसी जैन, रेखा पारगी, अध्यापक मनोज खराड़ी, सुरेश चंद्र बरंडा, सहायक कर्मचारी सतीश लोहार एवं समस्त स्टाफसाथी उपस्थित रहे। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ स्वच्छ विद्यालय और स्वच्छ समाज के संकल्प को प्रमुखता दी गई।

Tags: