क्षमावाणी पर्व: मुनि शुभम सागर महाराज के सानिध्य में तपस्वी और वरिष्ठ सम्मानित
सकल जैन दिगम्बर समाज के आयोजन में 29 तपस्वियों, 8 वरिष्ठों और 7 प्रतिभावान समाजजनों का बहुमान किया गया।
सकल जैन दिगम्बर समाज की ओर से आज क्षमा वाणी पर्व के अवसर पर पूज्य मुनी श्री 108 आध्यात्मिक योगी उपाध्याय श्री शुभम सागर जी महाराज के सानिध्य में तपस्वियों, प्रतिभावान समाजजनों और 80 वर्ष वाले वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र जी वालावत ने की, जबकि सेठ राजमल जी कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में 29 तपस्वियों, 8 वरिष्ठ जनों तथा 7 प्रतिभाशाली समाज गौरवों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक श्री हेमन्त कुमार भवॅरा रहे। सह संयोजक राजकुमार गाँधी व सचिन जैन की टीम ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर क्षमा वाणी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। समारोह अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र जी वालावत ने क्षमा वाणी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सेठ राजमल जी कोठारी ने कहा कि क्षमा वाणी के अवसर पर समाजजनों को साल भर की सभी बातों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगनी चाहिए और सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए।
समाज के महामंत्री श्री प्रदीप कुमार गनोडीया ने भी क्षमा वाणी पर्व के उद्देश्य तथा आज के कार्यक्रम के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संयोजन समाज के महामंत्री श्री प्रदीप कुमार गनोडिया द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक श्री हेमन्त जी भवॅरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।