खेरवाड़ा के श्री काली कल्याण धाम शक्तिपीठ मंदिर में नई कार्यकारिणी का गठन, जानें किसे मिली जिम्मेदारी
खेरवाड़ा के श्री काली कल्याण धाम शक्तिपीठ मंदिर में महंत श्री रामलाल जी गादीपति ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। जसवंत मोगिया अध्यक्ष और नरेश मोगिया उपाध्यक्ष बने। शरद पूर्णिमा पर भक्तों को खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया।
उदयपुर के खेरवाड़ा स्थित श्री काली कल्याण धाम मंदिर में विराजे श्री कल्लाजी बावजी की अलौकिक छवि।
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा स्थित श्री काली कल्याण धाम शक्तिपीठ मंदिर में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। मोंगियावाडा स्थित मंदिर में महंत श्री रामलाल जी गादीपति ने श्री कल्लाजी बावजी, बालाजी एवं कालिका माता को साक्षी रखकर मंदिर की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कार्यकारिणी में जसवंत मोगिया को अध्यक्ष, नरेश मोगिया को उपाध्यक्ष, विनोद मोगिया को कोषाध्यक्ष और दीपक व्यास को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, मुकेश (टीना) को भक्तों और जातरुओं की बैठक व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया।
मंदिर परिसर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी राजू भाई को सौंपी गई। निखिल मोगिया, रॉकी मोगिया और विरम कुमार को मूर्तियों एवं देवी-देवताओं की सजावट का प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में दीपक मोगिया और राहुल मोगिया को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
इस अवसर पर शाम को शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन के साथ नई कार्यकारिणी के गठन से मंदिर की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।