राजकीय कन्या महाविद्यालय खेरवाड़ा में एनएसएस मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।

राजकीय कन्या महाविद्यालय खेरवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना, पारंपरिक कला के प्रति रुचि विकसित करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर सुमन राठौड़ ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेहंदी कला के सांस्कृतिक एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेहंदी भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है, जिसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। इस कला के माध्यम से छात्राएं अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ सकती हैं।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइनों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का चयन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, कलात्मक कौशल विकसित करने तथा मेहंदी कला को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. दिव्या सोलंकी, दीपांक आहारी, मोहित मीणा, मनोज कुमार, मेहुल पंचाल, डॉ. सीमा डांगी, नेहा चारण, पूजा यादव, कोमल कुमारी सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राओं के छायाचित्र भी कार्यक्रम के साथ शामिल किए गए।

Tags: