खेरवाड़ा खालसा पंचायत में सरपंच रणछोड़ लाल व पंचों ने पदभार ग्रहण कर विकास का संकल्प लिया।   

खेरवाड़ा। नवगठित ग्राम पंचायत खेरवाड़ा खालसा में नई पंचायत व्यवस्था की शुरुआत के साथ ही विकास को लेकर संकल्प भी सामने आया। पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से पदभार ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता नवनिर्वाचित सरपंच रणछोड़ लाल ने की, जबकि रवि भावा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वागपुर सरपंच महेंद्र मीणा, फौजी शंकर लाल, बड़ला के महेंद्र मीणा, नफीसा बानो और लराठी के पूर्व सरपंच लालूराम सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच रणछोड़ लाल, उपसरपंच और सभी वार्ड पंचों ने पदभार ग्रहण करते हुए नवगठित ग्राम पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया। इस दौरान पंचायत के समग्र विकास, जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आपसी समन्वय के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई।

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के इस संकल्प के साथ खेरवाड़ा खालसा ग्राम पंचायत में विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की दिशा में नई शुरुआत हुई।

Tags: