खेरवाड़ा में अनियंत्रित बोलेरो ने युवक को मारी टक्कर, पैर में हुआ फ्रैक्चर
पीड़ित पिता बसंतीलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में तेज गति व लापरवाही से बोलेरो चलाकर युवक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल का उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी बसंतीलाल पिता गंगाराम मीणा, उम्र 55 वर्ष, निवासी होली फलां, सुवेरी ने रिपोर्ट दी कि 27 अगस्त 2026 को शाम करीब 4:30 बजे उसका पुत्र सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान बोलेरो चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसके पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र के पैर में चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया। घायल का इलाज चल रहा है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खेरवाड़ा पुलिस ने बोलेरो चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थानाधिकारी मन मंथ आढ़ा के निर्देशन में प्रकरण दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक वालचंद द्वारा आवश्यक अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस हादसे के संबंध में जांच कर रही है।