खरताणा में 13वें विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 111 यूनिट रक्तदान
मेवाड़ यादव युवा विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में सर्वसमाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।
खरताणा के रक्तदान शिविर के बैनर के सामने संस्थान पदाधिकारी और समाजजन एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
फतहनगर। खरताणा में आयोजित 13वें विशाल सर्वसमाज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं ने सेवाभाव और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए 111 यूनिट रक्तदान किया। मेवाड़ यादव युवा विकास संस्थान के तत्वावधान में यादव समाज खरताणा की ओर से रविवार को सेठ चांदमल भंवरलाल हिरण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरताणा में शिविर आयोजित किया गया। इसमें यादव समाज सहित सर्वसमाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेवाड़ यादव युवा विकास संस्थान के अध्यक्ष शैलेश कणिक, मेवाड़ यादव महापंचायत अध्यक्ष सोहनलाल यादव, मेवाड़ यादव सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष करण सिंह यादव, उदयपुर के डॉ. प्रवीण कुमार यादव और ग्राम पंचायत खरताणा के सरपंच मांगीलाल जाट ने भगवान सांवरिया सेठ की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में युवाओं ने सेवाभाव के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान दिया।
आयोजन के दौरान भामाशाहों के सहयोग से रक्तदाताओं और अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। साथ ही रक्तदाताओं एवं अतिथियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मेवाड़ यादव युवा विकास संस्थान एवं समाज की ओर से कमलेश यादव, बनवारीलाल यादव, महेंद्र यादव, राजकमल यादव, प्रशांत यादव, हिम्मत यादव, प्रदीप यादव, त्रिलोक यादव, सुनील यादव, सुशील यादव, विनोद यादव, मनोज यादव, श्रीकांत यादव, कपिल यादव, दीपक यादव और भोलाशंकर यादव सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत खरताणा से पारसमल जाट, देवीलाल लोहार, उपसरपंच पंकज तेली, भूरालाल जाट, कमलेश लोहार, राजेश जाट, नगजीराम जाट, रोशन रेगर, शंकरलाल जाट, यशवंत जाट, सागरमल दाधीच, गोपाल सिंह झाला, नगजीराम गाडरी, डॉ. कमलेश टाक, विष्णु जाट और हरिसिंह यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। ओड़ा सरपंच भंवरलाल बंजारा, जेवाणा उपसरपंच लक्ष्मण जाट, पृथ्वीराज यादव, दिलीप यादव तथा सनवाड़ से यशवंत जाट सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
शिविर को सफल बनाने में ग्राम पंचायत खरताणा के सर्वसमाज के युवाओं ने सक्रिय सहयोग किया। समापन पर सरपंच मांगीलाल जाट ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं, संस्थान अध्यक्ष शैलेश कणिक ने रक्तदाताओं, अतिथियों, भामाशाहों और ग्राम के युवा साथियों को आयोजन की सफलता में योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया।
111 यूनिट रक्तदान के साथ संपन्न हुए इस शिविर ने मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि रक्तदान में जाति और धर्म का कोई भेद नहीं होता तथा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।