कल्याणपुर थाना पुलिस ने थानाधिकारी सोहन लाल बामनिया के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 30 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने सहायक उप निरीक्षक नगीना राम के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब अपने कब्जे में रखकर परिवहन करने के आरोप में हाजा पुत्र लालू मीणा, निवासी कटेव को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण की जांच हैड कांस्टेबल नारायण लाल द्वारा की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में अवैध शराब के परिवहन से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।

Tags: