खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के वागपुर में रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार परिवादी महेश कुमार डामोर मोहन लाल डामोर निवासी देवल, थाना सदर डूंगरपुर ने रिपोर्ट दी कि 28 अगस्त की रात करीब 9:40 बजे वह आम रास्ते से जा रहा था।

इसी दौरान विपिन पुत्र शांतिलाल, निवासी खानिया लिमड़ी सहित अन्य आरोपियों ने कथित रूप से रास्ते में गाड़ी लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पत्थरों से मारपीट की, जिससे महेश कुमार डामोर घायल हो गया।

परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हितेश कुमार द्वारा की जा रही है।

प्रकरण थाना अधिकारी मनमंथ आढ़ा के निर्देशन में दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है।

Tags: