भारत विकास परिषद की ‘भारत को जानो’ परीक्षा में ऋषभदेव के 30 स्कूलों में 5000 छात्रों ने लिया भाग
ऋषभदेव में भारत विकास परिषद की ‘भारत को जानो’ अखिल भारतीय लिखित परीक्षा आयोजित हुई। 23 उपखंड और 7 नगर विद्यालयों में हुई परीक्षा में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के 5000 छात्रों ने भाग लिया।
तस्वीर में भारत विकास परिषद ऋषभदेव शाखा के सदस्य बैनर के साथ स्कूल परिसर में खड़े नजर आ रहे हैं।
भारत विकास परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ अखिल भारतीय लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2026, सोमवार को भारत विकास परिषद ऋषभदेव शाखा के तत्वावधान में किया गया। परीक्षा ऋषभदेव उपखंड की 23 और ऋषभदेव नगर की 7 प्रमुख विद्यालयों में आयोजित हुई, जिसमें कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के कुल 5000 छात्रों ने भाग लिया।
परीक्षा का आयोजन MPS वरदान स्कूल, PM श्री के उमावि, MMPS, CPS, VKV, महात्मा गांधी स्कूल, विद्या निकेतन सहित अन्य प्रमुख विद्यालयों में किया गया। विद्यार्थियों ने ‘भारत को जानो’ परीक्षा में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के अंतर्गत भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
भारत विकास परिषद ऋषभदेव शाखा के अध्यक्ष श्री प्राण भाणावत ने बताया कि परीक्षा आयोजन के अवसर पर शाखा के संरक्षक श्री महावीर प्रसाद कोठारी, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी आनंद मेहता, सचिव रवि पंचाल, कोषाध्यक्ष बसंत जी किकावत, संस्कार संयोजक हेमंत जी भंवरा, वरिष्ठ सदस्य मुकेश जी व्यास, जिनदत जी मेहता, तरुण सिसपुरिया, गोपाल जी सोमपुरा, देवेन्द्र मेहता, अखिलेश मलेशिया, योगेश वागावत और अमीत भंवरा उपस्थित रहे।
आयोजन में MPS वरदान स्कूल के निर्देशक श्री विकास जैन एवं PM श्री के उमाविका के प्रिंसीपल श्री प्रकाश भाणावत का विशेष सहयोग रहा। भारत विकास परिषद ऋषभदेव के तत्वावधान में आयोजित यह परीक्षा वृहद स्तर पर संपन्न हुई और शाखा के अनुसार आयोजन शत-प्रतिशत सफल रहा।