दीपावली के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में छाए घने धुंध और वायु प्रदूषण का दृश्य, जहां AQI खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया।

दीपावली के तीन दिन बाद भी देश में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। आमतौर पर दिल्ली-एनसीआर की हवा को सबसे खराब माना जाता है, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा का हिसार शहर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से भी ज्यादा प्रदूषित दर्ज किया गया है। सुबह 9:30 बजे हिसार का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1064 दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है।

देश के सबसे प्रदूषित शहर

प्रदूषण के मामले में हिसार के बाद हरियाणा का ही सिरसा दूसरे स्थान पर है, जहां AQI 830 दर्ज हुआ। राजस्थान का श्रीगंगानगर 813 AQI के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा रोहतक में 796, भिवानी में 789, सोनीपत में 727, फरीदकोट में 662, बठिंडा में 648, बुलंदशहर में 599 और गाजियाबाद में 569 AQI दर्ज किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा का हाल

एनसीआर के प्रमुख शहरों में भी सुबह 9 बजे के बाद AQI 500 के पार बना रहा। सोनीपत में 702, बागपत में 681, बुलंदशहर में 599, गाजियाबाद में 569, फरीदाबाद में 534, मेरठ में 516, नई दिल्ली में 513, हापुड़ में 507 और नोएडा में 509 AQI रिकॉर्ड हुआ। वहीं पानीपत में 492, गुरुग्राम में 433, रेवाड़ी में 304 और अलवर में 267 AQI दर्ज किया गया।

दुनिया के सबसे प्रदूषित देश

वैश्विक स्तर पर दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित देशों की सूची में बांग्लादेश पहले स्थान पर है। इस सूची में भारत दूसरे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। इसके बाद क्रमशः बहरीन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, ताजिकिस्तान, नेपाल और किर्गिस्तान शामिल हैं।

image_30cbdb.jpg