अंकिता भंडारी न्याय मामला: इंडिया गेट पर सुबह-सुबह बड़ा एक्शन, माता-पिता और कांग्रेस नेता हिरासत में|
दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया, जिसके बाद माता-पिता को रिहा कर दिया गया।
By : Lalita Rajput
Update: 2026-10-15 02:10 GMT
दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस बस के भीतर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता और अन्य प्रदर्शनकारी।
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सहित कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने सुबह 4 बजे के आसपास हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकिता भंडारी के माता-पिता और अन्य प्रदर्शनकारियों ने इंडिया गेट पर रातभर धरना और प्रदर्शन किया था। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सुबह के समय यह कार्रवाई की। हालांकि, हिरासत में लिए जाने के कुछ समय बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा कर दिया, जबकि अन्य प्रदर्शनकारी और विपक्षी नेता फिलहाल पुलिस हिरासत में ही हैं।