भारत में लॉन्च हुए itel City 300 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले दी गई है।   

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन itel City 300 5G लॉन्च कर दिया है। 14,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और Android 16 Go Edition जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 5G कनेक्टिविटी के साथ UltraLink फ्री कॉलिंग फीचर भी उपलब्ध कराया है। इसके अलावा, फोन में ब्लोटवेयर-फ्री सॉफ्टवेयर अनुभव देने का दावा किया गया है।

itel City 300 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की HD+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। फोन में 2.5D ग्लास डिजाइन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी मोटाई सिर्फ 8.4mm है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल, वीडियो कॉलिंग, ऐप चलाने और ऑनलाइन कंटेंट देखने के लिए पेश किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से itel City 300 5G में 10 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है। इसमें UltraLink फ्री कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जबकि चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। हालांकि, कंपनी फोन के बॉक्स में 10W का चार्जर उपलब्ध करा रही है।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो itel City 300 5G Android 16 Go Edition पर काम करता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम कम रिसोर्स वाले स्मार्टफोन पर बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने फोन में ब्लोटवेयर-फ्री यूजर इंटरफेस देने का भी दावा किया है।

itel ने इस स्मार्टफोन को Dark Ruby, Mist Beige और Bold Indigo, इन तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। 14,999 रुपये की कीमत, 120Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और 5000mAh बैटरी के साथ itel City 300 5G बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपनी की नई पेशकश है।